शांतिपूर्ण मुहर्रम को लेकर मारड़ के 8 सदस्यीय टीम मिले जिलाधिकारी से।

0
188

शांतिपूर्ण मुहर्रम को लेकर मारड़ के 8 सदस्यीय टीम मिले जिलाधिकारी से।


बीते 14.7.2024 को मोहर्रम त्योहार के मौके पर दोपहरिया मातम के जुलूस को वर्तमान थानाध्यक्ष विजय सहनी के द्वारा चंद शाह दरगाह (प्रभु नारायण पार्क) में पिछले वर्ष की भांति कुछ ग्रामीण स्वजात को विश्वास में लेकर प्रवेश करने से रोका गया था जब की शांति समिति को बैठक में नवमी दसवीं मोहर्रम त्योहार को लेकर स्पष्ट रूप से तय मार्ग मौखिक एवं लिखित रूप से वर्णित है बवाजूद बीते 14.7.2024 को शोहार्दपूर्ण वातावरण को बिगाड़ने के उद्देश्य से वर्तमान मोरकाही थानाध्यक्ष द्वारा जुलूस को चांद शाह दरगाह (प्रभु नारायण पार्क) में प्रवेश करने से रोका गया। साथ ही पार्क में अतिक्रमण कर रखा गया। ऐसी स्थिति में जोर जबरदस्ती पार्क में प्रवेश करने पर कोई भी अप्रिय घटना घट सकती थी संयम का परिचय देते हुए शांतिपूर्ण तरीके से अपने अपने अखाड़ा वापस चले गए।

ऐसी स्थिति में नवमी एवं दसवीं दिन मुहर्रम का त्योहार नहीं मना सकेंगे । मोरकाही थानाध्यक्ष के संकुचित मानसिकता से कोई भी अप्रिय घटना घट सकती है। वहीं जिलाधिकारी महोदय से शांति एवं सुरक्षा व्यव्स्था बनाने की विशेष व्यव्स्था की मांग की गई।

उक्त बातें जिलाधिकारी को सौंपे गए आवेदन मे वर्णित है। मौके पर मोहम्मद मुख्तार सबलपुर अखाड़ा, मो० मुस्ताक खलीफा इस्लामाबाद अखाड़ा मारड़ दक्षिणी, मोहम्मद इफ्तिखार खलीफा रसोंक अखाड़ा, मोहम्मद सलीम खलीफा पूरब टोला मारड़ दक्षिणी, असजद खलीफा ईदगाह मोहल्ला मारड़ दक्षिणी सहित अन्य  लोग मौजुद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here