संजय खंडेलिया ने खगड़िया में किया शक्ति प्रदर्शन, उमड़ी महिलाओं की भीड़

0
238

संजय खंडेलिया ने खगड़िया में किया शक्ति प्रदर्शन, उमड़ी महिलाओं की भीड़

खगड़िया: बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष और यूथ फाउंडेशन के संरक्षक संजय खंडेलिया ने रक्षा बंधन के मौके पर एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन कर खगड़िया में चुनावी माहौल बना दिया है। जेएनकेटी इंटर स्कूल स्टेडियम में आयोजित ‘रक्षा सूत्र मिलन समारोह’ में हजारों की संख्या में महिलाएं जुटीं, जिससे पटना तक पार्टी नेतृत्व का ध्यान खींचने में खंडेलिया कामयाब रहे।

इस दौरान महिलाओं ने संजय खंडेलिया की कलाई पर राखी बांधी और उन्हें विधानसभा भेजने का संकल्प लिया। महिलाओं की यह एकजुटता खगड़िया के स्थानीय नेताओं की बेचैनी बढ़ाने वाली है।

इस मौके पर आरएसएस के क्षेत्रीय बौद्धिक शिक्षण प्रमुख राणा प्रताप और एमएलसी अनामिका सिंह ने भी शिरकत की। राणा प्रताप ने खंडेलिया को एक अच्छा नेता और समाजसेवी बताते हुए कहा कि उन्हें अपनी बहनों का आशीर्वाद मिल गया है। वहीं, एमएलसी अनामिका सिंह ने इसे भाई-बहन के प्यार की मिसाल बताते हुए कहा कि यह भीड़ खंडेलिया के सामाजिक जुड़ाव को दर्शाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here