संजय सिंह कुशवाहा पार्टी के मजबूत साथी थे:जदयू प्रदेश अध्यक्ष

0
193

संजय सिंह कुशवाहा पार्टी के मजबूत साथी थे:जदयू प्रदेश अध्यक्ष

जदयू जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्त्ताओं ने किया भव्य स्वागत

खगड़िया/जन वार्ता टाईम्स: जनता दल यूनाइटेड के पूर्व जिला मुख्य प्रवक्ता व वर्तमान जिला उपाध्यक्ष स्मृतिशेष संजय सिंह कुशवाहा के श्राद्ध कार्यक्रम में रांको चन्द्रनगर स्थित उनके आवास पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा शामिल हुए और दिवंगत संजय सिंह कुशवाहा के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया साथ ही उनके परिजनों से मिलकर सांत्वना दिया।मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संजय सिंह कुशवाहा जी हमारे करीबी में से एक थे।वे पार्टी के मजबूत साथी रहे।उनके नहीं रहने से हमारी पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है।वे सामाजिक व राजनीतिक जीवन में जो ईमानदारी और समर्पण के साथ जो काम किये हैं जो उनकी कृति रही है वो कृति सदैव स्मरणीय रहेगा।इससे पहले जिला के सीमावर्ती क्षेत्र नन्हकू मंडल टोला स्थित एन एच 31 पर जदयू के जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल के नेतृत्व में सैकड़ों पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्त्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा का बुके माला से भव्य स्वागत किया और वहां रिसीव कर काफिले के साथ रांको चन्द्रनगर श्राद्ध कार्यक्रम स्थल पहुंचे।

वहीं जदयू के जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल सहित पार्टी के नेताओं ने भी स्मृति-शेष संजय सिंह कुशवाहा के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

जिला अध्यक्ष ने कहा कि हमारे बड़े भाई संजय सिंह कुशवाहा जी सही मायने में जदयू के निष्ठावान सिपाही थे।आज वे हमलोगों के बीच भले ही नहीं हैं पर उनकी कृति सदैव अमर रहेगी ।

इस अवसर पर जदयू के प्रदेश महासचिव सह मुंगेर प्रमंडलीय प्रभारी मुकेश विद्यार्थी ,अमर कुमार सिंह,साधना देवी सदा,सुनील कुमार, जिला प्रवक्ता अरविन्द मोहन तथा आचार्य राकेश पासवान शास्त्री , शम्भु झा,अजय मंडल,पंकज कुमार पटेल,राजकुमार फोगला,संदीप केडिया, उमेश सिंह पटेल,मोहम्मद शहाव उद्दीन,अविनाश पासवान,प्रमोद कुमार सिंह, ,नीलम वर्मा, चन्दन कुमारी, निर्मला कुमारी,पुरूषोतम अग्रवाल, ममता जयसवाल,पूनम जयसवाल,मुन्नी जयसवाल ,अरविन्द कुमार सिंह,प्रभाकर चौधरी उर्फ मंटून ,राजनीति प्रसाद सिंह,हीरानन्द सिंह, उदय सिंह, कौशल सिंह, संजय सिंह कुशवाहा,युवा अध्यक्ष सावन कुमार बन्टी, छात्र अध्यक्ष सिद्धांत कुमार छोटू सिंह,किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष ललित चौधरी,जयप्रकाश मौर्य,जीतेन्द्र पटेल,कुलदीप सिंह पटेल,अनुज शर्मा , मनोज कुमार “पटेल” ,अंगद कुमार पटेल ,धर्मेन्द्र महतों, फिरदोस आलम, राजा सिंह, पंकज कुमार मुखिया एवं प्रमोद महंथ आदि सैकड़ों की संख्या में जदयू के पदाधिकारी के अलावे दिवंगत संजय सिंह कुशवाहा के परिजन उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here