संपूर्ण क्रांति मोर्चा ने क्रांति दिवस पर किया सेमिनार का आयोजन। 

0
218

संपूर्ण क्रांति मोर्चा ने क्रांति दिवस पर किया सेमिनार का आयोजन।

https://janvaartatimes.com/wp-content/uploads/2023/08/VID-20230810-WA0214.mp4


जेपी ससेनानी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रह्मदेव पटेल अध्यक्षता करते हुए एवं पटना से बेगूसराय आने के बाद प्रदेश उपाध्यक्ष संपूर्ण क्रांति मोर्चा के बेगूसराय प्रभारी अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा किअगस्त क्रांति के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सम्पूर्ण क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश कुमार रॉय ने बताया कि बुधवार को क्रांति दिवस के अवसर पर सम्पूर्ण क्रांति मोर्चा की ओर से एक सेमिनार आयोजित किया गया जिसमें बिहार के अलावा झारखंड, उड़ीसा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, वेस्ट बंगाल, दिल्ली, महाराष्ट्र के लोग शामिल हुए।

जिसकी अध्यक्षता मोर्चा के अध्यक्ष ब्रह्मदेव पटेल ने की।इस सेमिनार में आए लोगों ने देश के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए देश की यथास्थिति पर चिंता व्यक्त की और कहा कि कैसे हम सब आज के परिवेश में युवाओं को आगे बढ़ाते हुए अपना योगदान दें इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। आज लोग ये सोचते हैं की एक के आवाज़ उठाने से क्या बदलाव आ जायेगा? और इसी सोच के साथ हमारी आने वाली पीढ़ी गूंगी और बहरी बनती जा रही है। उन्हें अपने हक की आवाज उठाने के लिया जागृत करना होगा जिससे बिहार में एक और आंदोलन हो सके।

*चर्चा में निम्न बिंदुओं पर सहमति बनी।*

जे पी सेनानी का पेंशन बढ़ाया जाय

भूमिगत सेनानियों को भी समान पेंशन दिया जाए।

प्रधानमंत्री सम्पूर्ण भारत के आपातकालीन विरोधियों को सम्मानित करें तथा उनके परिवार के एक सदस्य को नौकरी दे।

अमीर हो या गरीब सभी को समान और मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले।

बेरोजगारों को काम दो, भ्रष्टाचार और महंगाई पर रोक लगे।

वृद्धा पेंशन को बढ़ाया जाय।

गरीब भूमिहीनों को भूमि और आवास दिया जाए।

उन्होंने बताया की आगमी वर्षो में होने वाली लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में सम्पूर्ण क्रांति मोर्चा अपना उम्मीदवार उतारेगी।

सेमिनार में विजेंद्र शर्मा, पद्मश्री सुधा वर्गीज, साहित्यकार डॉ चंद्रशेखर चौरसिया, सुशील कुमार राय, फिल्म कलाकार अरविंद पासवान, ओम प्रकाश मेहता, स्वामी गगन सेन गुप्ता, हिमांशु अंसारी, साधना सिंह, मनोज कुमार, मुन्नी महतो, हरेंद्र सिंह, विजय कुमार पांडेय, अशोक जैन, मनीष कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here