समाज सेवी सुरेश शर्मा के निधन से विश्वकर्मा समाज हुआ मर्माहत।
खगड़िया: गोगरी प्रखंड के जमालपुर नगर परिषद क्षेत्र वार्ड संख्या 31 निवासी सुरेश शर्मा का 9.8.2023 के संध्या 7 बजे निधन हो गया। विश्वकर्मा समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है जिसकी भरपाई आनेवाले भविष्य में करना मुश्किल है। विश्वकर्मा समाज में इनका बड़ा ही योगदान रहा,समाज को जगाने तथा शिक्षा के प्रति युवाओं को प्रेरित कर सदा आगे बढ़ाने का कार्य किया। इतना ही नहीं अपने गोगरी प्रखण्ड में अमीरी गरीबी मे कभी भेदभाव नही रखे। समाज के लिए हमेशा से तत्पर सुरेश शर्मा के निधन से लोगो में शोक का लहर छा गया। सबो ने श्रद्धांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रख उनके आत्म की शांति हेतु प्रार्थना की गई।
वहीं विश्वकर्मा महासंघ के अध्यक्ष मनटून शर्मा, राजद ग्रामीण शिल्पकला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विनोद शर्मा, गोगरी राजद प्रखंड अध्यक्ष मनोज शर्मा, अशोक शर्मा, रंजीत शर्मा (बहनोई) आज़ाद शर्मा साहित अन्य लोग सैकड़ों की संख्या में उनके दाह संस्कार में हुए शमिल।