सांसद लवली आनंद और पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह पहुंचे राजद जिलाध्यक्ष आवास, माता के निधन पर किया दुख प्रकट।

0
137

सांसद लवली आनंद और पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह पहुंचे राजद जिलाध्यक्ष आवास, माता के निधन पर किया दुख प्रकट

पूर्व एमलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव के माताजी का निधन विगत 31 दिसम्बर 2024 को हुई थी इसकी जानकारी जब सांसद लवली आनंद और पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह आज पूर्व नगर सभापति सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव एवं पूर्व नगर सभापति सीता कुमारी के आवास पर पहुँचकर उनसे मिलकर उनके माता के निधन पर दुख प्रकट किया और कहा कि हिम्मत रखिए संसार का नियम है जो आये हैं उनको जाना है। ऐसे माताजी का उम्र भी हो गया था। मैं ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनको अपने चरण में स्थान दें। माताजी पुण्य आत्मा थी जो अपने पुत्रों को लालन पालन कर एक मुकाम तक पहुँचाया।

पूर्व नगर सभापति सीता कुमारी एवं राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने सांसद लवली आनंद एवं पूर्व सांसद आनंदमोहन सिंह का आभार व्यक्त किया कि इस दुख की घड़ी में हमसे मिलकर हमलोगों का हिम्मत बढ़ाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here