हत्या मामले में प्राथमिकी नामजद आरोपी गिरीश या० हुआ गिरफ्तार।

0
243

हत्या मामले में प्राथमिकी नामजद आरोपी गिरीश या० हुआ गिरफ्तार।


जन वार्ता टाईम्स/गंगौर: बीते दिन गंगौर थाना क्षेत्र अंतर्गत दो पक्षों में पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर चल रहे विवाद में ग्राम-महुआ टोला, लक्ष्मीपुर निवासी अनु यादव पे०-स्व० मोती यादव को गोली मारकर हत्या कर दी जाती है पूर्व में मृतक सहित दोनो पक्षों के बीच कतिपय विवाद को लेकर गंगौर थाना में कांड भी दर्ज है। मामला संज्ञान मे आते ही पुलिस अधीक्षक खगड़िया “चन्दन कु० कुशवाहा” के दिशा निर्देश के अनुपालन में गंगौर थाना पुलिस द्वारा घटना में संलिप्त अभियुक्त गिरीश यादव पे०-स्व० बौकु यादव, सा०-गंगिया, थाना-गंगौर, जिला-खगड़िया को गिरफ्तार कर गंगौर थाना कांड सं0-397/24, दि०-02.08.2024, धारा-103/3(5) एवं 27 शस्त्र अधि० दर्ज किया गया। अन्य अभियुक्तों के गिरफ्तारी को लेकर पुलिस द्वारा लगातार छापामारी की जा रही है। सभी पहलुओं पर अग्रतर अनुसंधान जारी है। उल्लेखनीय है कि मामले के वैज्ञानिक अनुसंधान हेतु घटनास्थल का निरीक्षण क्षेत्रीय विधि-विज्ञान प्रयोगशाला, भागलपुर द्वारा किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का पूर्व से भी कई आपराधिक इतिहास रहा है

छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी

01. पु०अ०नि० सह थानाध्यक्ष, लाल बिहारी यादव, गंगौर थाना।

02. पु०अ०नि० अशोक कुमार,

साथ सशस्त्र बल।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here