रणवीर कुमार की अगुवाई और प्रशासन की तत्परता, बाढ़ पीड़ितों को तुरंत मिली राहत

0
30

रणवीर कुमार की अगुवाई और प्रशासन की तत्परता, बाढ़ पीड़ितों को तुरंत मिली राहत

खगड़िया: गंडक नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर ने नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 30, कृष्णापुरी बलुआही में दर्जनों परिवारों के घरों में पानी भर गया। मजबूरन इन परिवारों को अपना घर छोड़कर एम जी मार्ग सड़क पर खुले आसमान के नीचे शरण लेनी पड़ी।
स्थानीय लोगों और बाढ़ पीड़ितों की इस दुर्दशा को देखते हुए, पूर्व वार्ड पार्षद रणवीर कुमार ने तुरंत कदम उठाया। उन्होंने सदर अनुमंडल पदाधिकारी धनंजय कुमार को इसकी सूचना दी और उनसे बाढ़ पीड़ितों के लिए बापू मध्य विद्यालय को राहत कैंप के रूप में इस्तेमाल करने का अनुरोध किया।
रणवीर कुमार के अनुरोध पर, अनुमंडल पदाधिकारी धनंजय कुमार ने मामले का संज्ञान लिया और इसकी जानकारी जिला पदाधिकारी नवीन कुमार सिंह को दी। इसके बाद, जिला पदाधिकारी और अनुमंडल पदाधिकारी ने खुद कृष्णापुरी बलुआही का दौरा किया और बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उनकी समस्याओं को समझा।
अधिकारियों ने तुरंत अंचल अधिकारी को बापू मध्य विद्यालय में राहत कैंप स्थापित करने और सामुदायिक रसोई शुरू करने का निर्देश दिया।
निर्देश मिलने के बाद, 9 अगस्त 2025 की शाम से ही बापू मध्य विद्यालय बलुआही में बाढ़ राहत कैंप शुरू हो गया। पूर्व वार्ड पार्षद रणवीर कुमार स्वयं वहां मौजूद रहकर अपनी देखरेख में सामुदायिक रसोई के माध्यम से बाढ़ पीड़ित परिवारों को चावल, दाल और सब्जी का पौष्टिक भोजन उपलब्ध करा रहे हैं।
वर्तमान वार्ड पार्षद रूबी कुमारी ने जिला पदाधिकारी नवीन कुमार सिंह और सदर अनुमंडल पदाधिकारी धनंजय कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन अधिकारियों के आदेश से ही आज बाढ़ पीड़ित परिवारों को न केवल सुरक्षित आश्रय मिला है, बल्कि उन्हें भरपेट भोजन भी मिल रहा है।
बाढ़ पीड़ित परिवारों ने भी राहत महसूस की है। अब उन्हें न तो खुले आसमान के नीचे रहना पड़ेगा और न ही भूखे-प्यासे रहने की चिंता करनी होगी। यह एक सराहनीय पहल है, जिसने आपदा की घड़ी में मानवीय संवेदना और प्रशासनिक तत्परता का बेहतर उदाहरण पेश किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here