28.04.23 को आरपीएफ खगड़िया द्वारा निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम उप निरीक्षक चंद्रशेखर पासवान सहायक उप निरीक्षक अजय कुमार महिला उपनिरीक्षक निक्की कुमारी आरक्षी विक्रम कुमार आजाद एवं सीआईबी गड़हरा के टीम द्वारा अभियान चलाकर रेलवे एक्ट के तहत कुल 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया जिसमें 8 लोगों को ट्रेन में अवैध रूप से खाद्य पदार्थ बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया, चार लोगों को महिला बोगी में अनाधिकृत रूप से यात्रा करते हुए गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य चार लोगों को खगड़िया स्टेशन में अनाधिकृत रूप से प्रवेश करने पर गिरफ्तार किया गया । सभी गिरफ्तार 16 व्यक्तियों के विरुद्ध आरपीएफ खगड़िया में मुकदमा दर्ज कर रेलवे न्यायालय खगड़िया में प्रस्तुत किया गया है
































