206 वीं भीमा कोरेगांव शौर्य दिवस पर मनाया जश्न।

0
186

206 वीं भीमा कोरेगांव शौर्य दिवस पर मनाया जश्न।


खगड़िया/जन वार्ता टाईम्स: । देश बचाओ अभियान फरकिया मिशन के बैनर तले 206 वीं भीमा कोरेगांव शौर्य दिवस अशोका बैंक्विट सभागार खगड़िया एवं श्री युवक प्रखंड पुस्तकालय अलौली में मनाया गया। कार्यक्रम में शौर्य दिवस एवं नए वर्ष की हार्दिक बधाई शुभकामनाएं दी गई तथा भीमा कोरेगांव शौर्य दिवस के संदर्भ में विस्तृत चर्चा किया गया। एवं 3 जनवरी को सावित्रीबाई फुले का जयंती मनाने का निर्णय लिया गया। वहीं फरकिया के ज्वलंत मुद्दा आधारित सर्वांगीण विकास को लेकर आहूत आंदोलन की रणनीति बनाई गई। तथा बढ़ते ठंडी के मद्देनजर जिलाधिकारी, एसडीओ, बीडीओ, सीओ से जिले भर में तथा प्रखंड भर में विभिन्न चौक चौराहे पर आलाव जलाने तथा कंबल वितरण करने का मांग किया।
बैठक को अध्यक्षीय संबोधित करते हुए देश बचाओ अभियान फरकिया मिशन के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि 1 जनवरी 1818 ई को महाराष्ट्र पुणे के भीमा कोरेगांव में 28000 मराठा साम्राज्य के पेशवाई सैनिकों को महायुद्ध में हराकर 500 महार सैनिकों ने ऐतिहासिक जीत हासिल किया। आज भी भीमा कोरेगांव में विजय स्तंभ शान से स्थापित है। प्रत्येक वर्ष 1 जनवरी को भीमा कोरेगांव में लाखों लोग जमजुट कर शौर्य दिवस पर जश्न मनाते हैं। बहुजन एकता, संघर्ष, विकास का संकल्प दोहराते हैं।
बैठक में देश की एकता, अखंडता, संप्रभुता को अक्षुण्ण रखने, विकसित शिक्षित वैकल्पिक दूसरी एक नये समाज का निर्माण करने, आपसी प्रेम, भाईचारा, शांति, सद्भाव, सामाजिक सौहार्द कायम रखने का संकल्प लिया।
बैठक में अभियान के संयोजक मधुबाला, महासचिव उमेश ठाकुर सहसचिव गुड्डू ठाकुर, उपाध्यक्ष अधिवक्ता डॉक्टर कमल किशोर यादव, कोषाध्यक्ष कालेश्वर ठाकुर, संयुक्त सचिव लालमणि सदा, प्रवक्ता दिनेश शाह, सचिव धर्मेंद्र कुमार, गायिका सोनी कुमारी, दानवीर यादव, बृजनंदन महतों, प्रकाश ठाकुर, चंद्रशेखर यादव, जोगी यादव, अनिल महतो आदि ने सामाजिक बुराई कुरीतियों को समूल समाप्त करने हेतु जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया।
बैठक में सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने फासीवाद पूंजीवाद साम्राज्यवाद संप्रदायवाद धर्मवाद क्षेत्रवाद व्यक्तिवाद अधिनायकवाद पाखंडवाद कर्मकांड अंधविश्वास महंगाई भ्रष्टाचार निजीकरण अन्याय अत्याचार शोषण दमन के खिलाफ लोकतंत्र संविधान देश बचाने को लेकर आजीवन संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here