220 जिंदा कारतूस के साथ दो हथियार तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे।

0
215

220 जिंदा कारतूस के साथ दो हथियार तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे।


जन वार्ता टाईम्स/बेलदौर : खगड़िया में जहां एक तरफ अवैध हथियार के कारोबारी चोरी चुपके हथियार सहित अन्य तरह के अवैध धंधे में शामिल होकर प्रशासन को धूल झोंकने का काम कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ पुलिस अधीक्षक खगड़िया “चन्दन कुशवाहा” के दिशा निर्देश पर किए जा रहे लागतार जांच/ छापामारी अभियान में अवैध धंधे में संलिप्त ऐसे तस्कारों पर लगाम लगाने का सफल प्रयास लगातर सुर्खियां बटोर रही है जिसको लेकर अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गई है।

आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक, खगड़िया के दिशा-निर्देश के अनुसार हथियार व जिन्दा कारतूस के तस्करी एवं तस्करों के विरूद्ध लगातार छापामारी अभियान जारी है। इसी क्रम में बेलदौर थाना पुलिस एवं डी०आई०यू० खगड़िया के संयुक्त कार्रवाई के द्वारा वाहन चेकिंग के क्रम में बेलदौर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलदौर – पचौत सड़क स्थित जोलहनिया पुल से 220 जिन्दा कारतूस एवं अन्य सामानों के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया।पूछताछ के क्रम में उक्त दोनों अभियुक्तों के द्वारा बताया गया कि ये टिकारामपुर, मुंगेर से जिन्दा कारतूस की खरीदगी कर खगड़िया जिला एवं अन्य जिला के तस्करों एवं अपराधकर्मियों को उपलब्ध कराते थे। इनके द्वारा ही ग्राम-चक्रमनिया से गिरफ्तार तस्कर पप्पु पटेल पे०-दुखा पटेल को जिन्दा कारतूस उपलब्ध कराया गया था।

पूछताछ के क्रम में ज्ञात तथ्यों के आधार पर लगातार छापामारी की जा रही है। कांड दर्ज कर सभी पहलुओं पर अग्रतर अनुसंधान जारी है। गिरफ्तार अभियुक्त में दिवेश कुमार साह उर्फ देवेश, पे०-स्व० राजपति साह, वंशराज कुमार उर्फ छोटू पे० अशोक साह,दोनों सा०-पचौत, थाना-बेलदौर, जिला-खगड़िया का रहने वाला है। जिनके पास से 220 जिन्दा कारतूस, 34,550 रु. नगद, 02 मोबाईल, एक मोटरसाईकिल हुआ बरामद।

दर्ज कांड


बेलदौर थाना कांड सं0-279/24, दि०-31.07.2024, धारा-25 (1-बी) ए/25(1-AA)/26/35 शस्त्र अधि०।

छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी


01. पु०नि० पल्लव, प्रभारी डी०आई०यू०, खगड़िया।

02. पु०अ०नि० रंजीत कुमार, डी०आई०यू०, खगड़िया।

03. पु०अ०नि० सह थानाध्यक्ष, परेन्द्र कुमार, बेलदौर थाना।

04. पु०अ०नि० पवन कुमार, बेलदौर थाना।

05. परि० पु०अ०नि० सतीश पटेल, बेलदौर थाना।

06. सि0/532 जयपाल पंडित, डी०आई०यू०, खगड़िया।

07. सि0/63 गोपाल मुरारी, डी०आई०यू०, खगड़िया।

08. सि0/251 रंजन कुमार, डी०आई०यू०, खगड़िया।

09. सि0/297 रोहित कुमार, बेलदौर थाना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here