प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की मनाई गई 59 वी पुण्यतिथि

0
147

बेगुसराय ,अहमद पटेल (रिर्पोट): प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 59 वी पुण्यतिथि शहीद सुखदेव सिंह समन्वय समिति सुखदेव सभागार ,सर्वोदय नगर ,बेगूसराय में मनाई गई जिसकी अध्यक्षता शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने की । अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता एवं विश्वशांति के अग्रदूत के रूप में पंडित जवाहरलाल नेहरू का नाम सदैव इतिहास में अमर रहेगा।

इस अवसर पर दधीचि देहदान समिति के जिला अध्यक्ष सुशील कुमार राय ने ने कहा कि वे 8 बार जेल गए, 1942 ईस्वी में भारत छोड़ो आंदोलन के लिए 3 वर्षों के लिए जेल जाना पड़ा उन्होंने डिस्कवरी ऑफ इंडिया, मेरी कहानी पुस्तके लिखी वे गुटनिरपेक्ष आंदोलन के संस्थापकों में एक थे। ऐसे महापुरुषों को मेरा शत-शत नमन।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जेपी सेनानी राजेंद्र महतो अधिवक्ता ने कहा कि कहा की 1916 में पंडित जवाहरलाल नेहरु की भेंट गांधी जी से हुई तब से वह बार-बार राष्ट्रीय आंदोलनों में उनका हाथ बांटते रहें और उनके साथ कई आंदोलन में हिस्सा लिया। इन को भारत रत्न से भी सम्मान किया गया था। ऐसे महापुरुष को मेरा सत सत नमन। इस अवसर पर राहुल चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म उत्तर प्रदेश इलाहाबाद में हुआ। उनके पिता मोतीलाल नेहरू कश्मीरी पंडित थे। ऐसे महापुरुष को मेरा शत शत नमन। महिला सेल सचिव सुनीता देवी ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरु उन्हें बच्चों से बहुत लगाव था। उनके जन्मदिन को हम लोग बाल दिवस के रूप में मनाते हैं। महान पुरुष को मेरा शत-शत नमन।

इस अवसर,अनिकेत कुमार पाठक,बच्चा तेजस,राजा कुमार,राजेश पाठक ने उनको शत-शत नमन किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here