तंबाकू खैनी गुटखा सिगरेट स्मैक शराब निर्माण फैक्ट्री पर सरकार लगाए रोक – किरण देव यादव
-
श्री नवयुवक पुस्तकालय में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- तंबाकू खैनी गुटखा सिगरेट स्मैक शराब निर्माण फैक्ट्री पर सरकार लगाए रोक – किरण देव यादव*
अलौली /खगड़िया: देश बचाओ अभियान फरकिया मिशन के तत्वाधान में श्री नवयुवक प्रखंड पुस्तकालय अलौली के परिसर में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि 31 मई 1988 ईस्वी से तंबाकू से महामारी से होने वाली मौत के मद्देनजर मानव जीवन एवं पर्यावरण की रक्षा हेतु विश्व स्वास्थ संगठन ने जागरूकता फैलाने हेतु विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाने की घोषणा किये।
यादव ने तंबाकू एवं धूम्रपान सेवन के दुष्प्रभाव होने वाली बीमारी एवं समस्या समाधान पर गंभीर चर्चा किए। कहा कि आज कम उम्र के छात्र नौजवान से लेकर बूढ़े बुजुर्ग एवं महिलाएं तक तंबाकू खैनी सिगरेट गुटखा स्नेक शराब का सेवन करने से कैंसर, ह्रदय रोग, ब्रेन स्ट्रोक, स्तन रोग आदि कई घातक जानलेवा बीमारी से प्रत्येक वर्ष 80 लाख लोगों की मौत हो रही है। इससे जल वायु मृदा प्रदूषण बढ़ती है जिससे प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप में सभी लोग प्रभावित होते हैं। महिलाओं की संख्या धूम्रपान से दिनोंदिन बढ़ रही है।
पंच सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि सरकार को चाहिए कि तंबाकू खैनी गुटखा सिगरेट शराब स्मैक्स निर्माण करने वाली फैक्ट्री को बंद करना चाहिए। एक ओर सरकार फैक्ट्री मालिक से टैक्स वसूल कर निर्माण करने की छूट देती है, दूसरी तरफ प्रतिबंध के बावजूद मौत बेचवा रही है और तीसरी तरफ दिखावे के तौर पर जागरूकता तंबाकू निषेध दिवस मनाती है। जो दुर्भाग्यपूर्ण है। इस दोहरी नीति के कारण मानव जीवन अस्तित्व पर खतरा मंडरा रही है।
उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ता विष्णु देव यादव महेंद्र महतो सज्जन सिंह राजेश सदा लालमणि सदा रमई राम अमित कुमार आदि ने जागरूकता फैलाने, तंबाकू सेवन पर रोक लगाने की संकल्प लिया।