Home खगड़िया राजद के वरिष्ठ नेताओं ने लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव...
राजद के वरिष्ठ नेताओं ने लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव से की मुलाकात
पटना/खगड़िया: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता नीरज यादव, नंदकिशोर प्रसाद और जुल्फिकार अली ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और रोहिणी आचार्य से मुलाकात की।
पार्टी नेताओं की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार, यह भेंट बेहद सौहार्दपूर्ण और पारिवारिक माहौल में संपन्न हुई। इस दौरान नेताओं ने लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी का कुशलक्षेम जाना तथा संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर अनौपचारिक चर्चा की।
मुलाकात के दौरान पार्टी की मजबूती और आगामी राजनीतिक रणनीतियों को लेकर भी सकारात्मक संवाद होने की बात कही गई है। वरिष्ठ नेताओं ने इस पारिवारिक भेंट को कार्यकर्ताओं के लिए उत्साहवर्धक बताया है।