Dysp khagaria – जनवार्त्ता टाईम्स https://janvaartatimes.com आपकी आवाज, देश की आवाज Sat, 05 Jul 2025 01:20:34 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://janvaartatimes.com/wp-content/uploads/2023/05/cropped-ong-300x86-1-32x32.png Dysp khagaria – जनवार्त्ता टाईम्स https://janvaartatimes.com 32 32 बदमाशों पर पुलिस का शिकंजा: 50,000 के इनामी जीवन यादव और रवि महतो गिरफ्तार https://janvaartatimes.com/%e0%a4%ac%e0%a4%a6%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b6%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%82%e0%a4%9c/ https://janvaartatimes.com/%e0%a4%ac%e0%a4%a6%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b6%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%82%e0%a4%9c/#respond Sat, 05 Jul 2025 01:20:34 +0000 https://janvaartatimes.com/?p=3313 बदमाशों पर पुलिस का शिकंजा: 50,000 के इनामी जीवन यादव और रवि महतो गिरफ्तार

खगड़िया, 4 जुलाई 2025: खगड़िया पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे लगातार छापामारी अभियान के तहत दो कुख्यात और 50,000 रुपये के इनामी अपराधियों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया है. इन अपराधियों की पहचान जीवन यादव और रवि महतो उर्फ रवि मेहता के रूप में हुई है, जिन पर हत्या के प्रयास, डकैती और आर्म्स एक्ट जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं.

यह कार्रवाई मड़ैया थाना पुलिस और चौथम थाना पुलिस द्वारा DIU खगड़िया और STF (SOG-03) पटना के संयुक्त अभियान के तहत की गई.

कुख्यात जीवन यादव पसराहा से गिरफ्तार

परबत्ता (मड़ैया ओ.पी.) कांड संख्या-369/24 में वांछित 50,000 रुपये के इनामी अपराधी जीवन यादव को पसराहा थाना क्षेत्र के बन्देहरा चौक से धर दबोचा गया. जीवन यादव चंद्रशेखर यादव का पुत्र है और बैसा, थाना-परबत्ता (मड़ैया ओ.पी.), जिला-खगड़िया का रहने वाला है. उसके खिलाफ 03.09.2024 को दर्ज मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 303(2), 109, 352, 351(2)(3), 3(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत आरोप हैं.

रवि महतो उर्फ रवि मेहता अपने घर से गिरफ्तार

वहीं, चौथम थाना कांड संख्या-123/25 में वांछित 50,000 रुपये के इनामी अपराधी रवि महतो उर्फ रवि मेहता को उसके घर से गिरफ्तार किया गया. रवि महतो स्वर्गीय रामपुकार महतो का पुत्र है और ठुठी, थाना-चौथम, जिला-खगड़िया का निवासी है. उसके खिलाफ 17.05.2025 को दर्ज मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 115(2), 308(4), 303(2), 352, 351(2)(3), 3(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत गंभीर आरोप हैं.

इन दोनों अपराधियों के खिलाफ खगड़िया और आसपास के जिलों में डकैती, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट जैसे कई गंभीर कांड दर्ज हैं, जिससे इनकी गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है.

छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी

इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में निम्नलिखित पुलिस पदाधिकारी/कर्मी शामिल थे:

पु०नि० पल्लव, प्रभारी DIU शाखा, खगड़िया, पु०अ०नि० चंदन कुमार यादव, DIU शाखा, खगड़िया, पु०अ०नि० सह थानाध्यक्ष मो० फिरदौस, मड़ैया ओ०पी०,पु०अ०नि० उदय कुमार मंडल, चौथम थाना,STF (SOG-03) पटना के सदस्य, साथ सशस्त्र बल।

]]>
https://janvaartatimes.com/%e0%a4%ac%e0%a4%a6%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b6%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%82%e0%a4%9c/feed/ 0
खगड़िया में ज़मीन विवाद: युवक को गोली मारी, वीडियो वायरल https://janvaartatimes.com/%e0%a4%96%e0%a4%97%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9c%e0%a4%bc%e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%a8-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%af/ https://janvaartatimes.com/%e0%a4%96%e0%a4%97%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9c%e0%a4%bc%e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%a8-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%af/#respond Thu, 03 Jul 2025 07:57:24 +0000 https://janvaartatimes.com/?p=3297 खगड़िया में ज़मीन विवाद: युवक को गोली मारी, वीडियो वायरल

बीते दिन भरतखण्ड थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव में ज़मीन विवाद ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया, जहाँ गोलीबारी में एक युवक के पैर में गोली लग गई। इस वारदात का एक दहलाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से फैल रहा है, जिसमें खुलेआम हथियार लहराते और गोलियां चलाते देखा जा सकता है, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

घायल युवक की पहचान मथुरापुर निवासी मृत्युंजय चौधरी के बेटे मिट्ठू कुमार के रूप में हुई है। मिट्ठू ने अपने पड़ोसी अमरेश चौधरी पर गोली मारने का आरोप लगाया है। मिट्ठू कुमार के मुताबिक, यह विवाद खेत की मेड़ (आर) तोड़ने को लेकर शुरू हुआ। जब मिट्ठू ने अमरेश चौधरी से इसकी शिकायत की, तो अमरेश और उसके भाइयों ने उनके घर पर हमला कर दिया। इस दौरान लाठियां बरसाई गईं और अमरेश चौधरी ने मिट्ठू के पैर में गोली मार दी। मिट्ठू ने बताया कि हमलावर उसे सीने में गोली मारना चाहते थे, लेकिन उसके गिड़गिड़ाने पर उन्होंने उसे छोड़ दिया और पैर में गोली मारी।

वायरल वीडियो में दिनदहाड़े हथियारों के प्रदर्शन और फायरिंग से इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

इस मामले में पुलिस ने अमरेश चौधरी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। भरतखंड थानाध्यक्ष रोशन कुमार ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है ताकि विवाद का पूरा सच सामने आ सके।

]]>
https://janvaartatimes.com/%e0%a4%96%e0%a4%97%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9c%e0%a4%bc%e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%a8-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%af/feed/ 0
सनसनीखेज खुलासा: नवविवाहिता चांदनी परवीन की हत्या का मामला, तीन गिरफ्तार https://janvaartatimes.com/%e0%a4%b8%e0%a4%a8%e0%a4%b8%e0%a4%a8%e0%a5%80%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%9c-%e0%a4%96%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a4%b5%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b9/ https://janvaartatimes.com/%e0%a4%b8%e0%a4%a8%e0%a4%b8%e0%a4%a8%e0%a5%80%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%9c-%e0%a4%96%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a4%b5%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b9/#respond Thu, 22 May 2025 02:03:35 +0000 https://janvaartatimes.com/?p=3192 सनसनीखेज खुलासा: नवविवाहिता चांदनी परवीन की हत्या का मामला, तीन गिरफ्तार
खगड़िया: नगर थाना क्षेत्र के हाजीपुर मुहल्ला वार्ड संख्या 21 में नवविवाहिता चांदनी परवीन की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. चांदनी की हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
जानकारी के अनुसार, हाजीपुर मुहल्ला निवासी मो. अनवर की 19 वर्षीय पत्नी चांदनी परवीन की हत्या के मामले में पुलिस ने सास, ससुर, दो देवर सहित पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है. थानाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि इस संबंध में कांड संख्या 165/25 दर्ज किया गया है.

पुलिस ने इस मामले में हाजीपुर निवासी मो अख्तर के पुत्र मो अकबर, मो दिलदार तथा शबाना खातून को गिरफ्तार किया है.
मृतका के पिता का सनसनीखेज आरोप:
मृतका के पिता, सहरसा बस्ती वार्ड संख्या 38 निवासी मो इस्लाम के पुत्र मो कलाम ने नगर थाना में एक आवेदन देकर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. उन्होंने अपने आवेदन में कहा है कि हाजीपुर निवासी मो अख्तर के पुत्र मो अकबर, मो दिलदार एवं मो शरीफ की पत्नी शबाना खातुन, मो फजले करीम के पुत्र मो अख्तर एवं मो अख्तर की पत्नी शहजहां खातून ने मिलकर चांदनी परवीन की मारपीट कर गले में फंदा लगाकर हत्या कर दी है.
मो कलाम ने बताया कि बीते मंगलवार की सुबह समधी अख्तर ने उन्हें मोबाइल फोन पर सूचना दी कि उनकी पुत्री चांदनी परवीन की सीढ़ी से गिरकर मौत हो गई है.
गले में फंदा लगाकर मार डाला, दहेज *उत्पीड़न का आरोप:*
मृतका के पिता ने आगे बताया कि वे लोग परिवार के साथ हाजीपुर मुहल्ला स्थित बेटी के ससुराल पहुंचे. चांदनी के घर पर काफी भीड़ थी और उनकी बेटी का शव घर के अंदर हॉल में जनाजे पर रखा हुआ था. उन्होंने चांदनी के शरीर पर जख्म के निशान, गले में फंदे का निशान और मुंह से खून निकलने की बात कही. साथ ही, उनका बायां हाथ भी टूटा और टेढ़ा था.
मो कलाम का आरोप है कि देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि चांदनी के साथ मारपीट कर हत्या की गई है, लेकिन ससुराल वाले इसे गला में फंदा लगाकर आत्महत्या का रूप देने की फिराक में थे. उन्होंने बताया कि चांदनी की शादी मो. अनवर से तीन वर्ष पूर्व हुई थी और शादी के बाद से ही ससुराल वाले लगातार दहेज की मांग करते रहते थे. लगभग एक माह पूर्व भी उन्हें एक लाख रुपये दिए गए थे.
पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है

]]>
https://janvaartatimes.com/%e0%a4%b8%e0%a4%a8%e0%a4%b8%e0%a4%a8%e0%a5%80%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%9c-%e0%a4%96%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a4%b5%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b9/feed/ 0
रोहित हत्याकांड का मुख्य आरोपी और एक सहयोगी गिरफ्तार, स्मैक के नशेड़ी गिरोह का पर्दाफाश! https://janvaartatimes.com/%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%a4-%e0%a4%b9%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%af/ https://janvaartatimes.com/%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%a4-%e0%a4%b9%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%af/#respond Wed, 21 May 2025 06:41:00 +0000 https://janvaartatimes.com/?p=3181  रोहित हत्याकांड का मुख्य आरोपी और एक सहयोगी गिरफ्तार, स्मैक के नशेड़ी गिरोह का पर्दाफाश!

खगड़िया: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में 17 मई, 2025 को हुई रोहित कुमार की नृशंस हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी रोहन कुमार और उसके एक सहयोगी रोहित कुमार सहनी को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि ये सभी स्मैक के नशेड़ी हैं और अपनी नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी और छिनतई जैसी वारदातों को अंजाम देते थे।
क्या था मामला?
दिनांक 17 मई, 2025 को मुफ्फसिल थाना अंतर्गत संसारपुर रिटायर्ड बांध के पास रोहित कुमार (निवासी-पूर्वी हरदास चक) का शव गले में फंदा लगा मिला था। मृतक की मां के लिखित आवेदन के आधार पर पोलो कुमार, रोहन कुमार और भोलेन्द्र कुमार के खिलाफ मुफ्फसिल थाना कांड सं०-67/25 दर्ज किया गया था।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, खगड़िया ने तत्काल अपर पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-01 खगड़िया को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में मुफ्फसिल थाना ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर इस हत्याकांड में संलिप्त अभियुक्त पोलो कुमार उर्फ अंशु को गिरफ्तार कर 19 मई, 2025 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
मुख्य आरोपी और सहयोगी की गिरफ्तारी
तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर, इस कांड में संलिप्त मुख्य आरोपी रोहन कुमार को घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। रोहन के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर, कांड में संलिप्त एक अन्य सहयोगी रोहित कुमार सहनी (निवासी-रामगंज) को भी पुलिस ने धर दबोचा। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह घटना आपसी विवाद में हुई है।
स्मैक कनेक्शन और आपराधिक इतिहास
पुलिस जांच में पता चला है कि अभियुक्त रोहन कुमार और उसके सभी साथी स्मैक का नशा करते हैं। स्मैक खरीदने के लिए ये आए दिन चोरी और छिनतई की घटनाओं को अंजाम देते थे। रोहन कुमार का आपराधिक इतिहास भी रहा है और वह पहले भी दो बार जेल जा चुका है। उसके खिलाफ मुफ्फसिल थाना में चोरी के तीन मामले (कांड सं0-258/23, 259/23, 260/23) दर्ज हैं। पुलिस इस मामले में अन्य सभी पहलुओं पर गहन अनुसंधान कर रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त और बरामदगी
* गिरफ्तार अभियुक्त:
* रोहन कुमार, पे० स्व० अभय चौधरी, सा०-संसारपुर, थाना-मुफ्फसिल, जिला-खगड़िया
* रोहित कुमार सहनी, पे० रंजीत सहनी, सा० रामगंज, थाना-मुफ्फसिल, जिला-खगड़िया
* बरामदगी:
* घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल- 01
छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी
इस सफल छापामारी दल में  मुकुल कुमार रंजन (अपर पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-01 खगड़िया), पु०अ०नि० सह थानाध्यक्ष राजीव कुमार रंजन (मुफ्फसिल थाना), पु०अ०नि० सह थानाध्यक्ष सिन्दु कुमार (चित्रगुप्तनगर थाना), पु०अ०नि० संगीता कुमारी (मुफ्फसिल थाना), परि० पु०अ०नि गौतम कुमार (मुफ्फसिल थाना), सिपाही 262/ सतीश कुमार (मुफ्फसिल थाना), सिपाही 294/विकास कुमार (मुफ्फसिल थाना) और चालक सिपाही 39/ त्रिलोकी सिंह (मुफ्फसिल थाना) शामिल थे।
यह गिरफ्तारी खगड़िया पुलिस की बड़ी सफलता है, जिसने न केवल एक जघन्य हत्याकांड का खुलासा किया, बल्कि नशे और अपराध के गठजोड़ को भी सामने लाया है। आगे की जांच और क्या नए खुलासे करती है, यह देखना दिलचस्प होगा।

]]>
https://janvaartatimes.com/%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%a4-%e0%a4%b9%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%af/feed/ 0
हथियार तस्कर गिरफ्तार भारी मात्रा में हथियार बरामद! https://janvaartatimes.com/%e0%a4%b9%e0%a4%a5%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%a4%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%97%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a4%ab%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%ad%e0%a4%be/ https://janvaartatimes.com/%e0%a4%b9%e0%a4%a5%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%a4%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%97%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a4%ab%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%ad%e0%a4%be/#respond Wed, 07 May 2025 02:04:51 +0000 https://janvaartatimes.com/?p=3102 हथियार तस्कर गिरफ्तार भारी मात्रा में हथियार बरामद!

खगड़िया पुलिस (DIU), स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और चौथम थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़े हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने तस्कर के कब्जे से 03 देशी कट्टा और 05 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।
सदर डीएसपी मुकुल कु.रंजन ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए कहा
खगड़िया के पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देशों के बाद से हथियार तस्करी और तस्करों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में, 05 मई, 2025 को मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने चौथम थाना क्षेत्र के ठरवापार निवासी मो० कुदुस को उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया।
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके भूसा घर में छिपाकर रखे गए अवैध हथियारों का जखीरा बरामद किया, जिसमें 03 देशी कट्टा और 05 जिंदा कारतूस शामिल हैं।
इस संबंध में चौथम थाने में कांड संख्या-109/25, दिनांक-05.05.2025, धारा-25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस हर पहलू से गहन जांच कर रही है। पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर अन्य संभावित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी जारी है। पुलिस गिरफ्तार तस्कर के आपराधिक इतिहास की भी पड़ताल कर रही है।
इस सफल छापेमारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी और कर्मी पु०नि० सह थानाध्यक्ष अजीत कुमार, चौथम थाना, पु०अ०नि० राजीव कुमार, STF (आर्म्स सेल),पु०अ०नि० चंदन कुमार, डी०आई०यू० शाखा।,पु०अ०नि० उदय कुमार मंडल, चौथम थाना।, सिपाही-221 सुधांशु कुमार, चौथम थाना।,सिपाही-247 कुंदन कुमार, चौथम थाना साथ में सशस्त्र बल भी मौजूद थे।यह कार्रवाई खगड़िया पुलिस की अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता है पुलिस लगातार अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद है।

]]>
https://janvaartatimes.com/%e0%a4%b9%e0%a4%a5%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%a4%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%97%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a4%ab%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%ad%e0%a4%be/feed/ 0