बैठक में विभिन्न दलों के कार्यकर्त्ता हुए जदयू में शामिल
केंद्रीय बीजेपी सरकार देश को खोखला कर दिया:बबलू मंडल
खगड़िया : अलौली प्रखण्ड जनता दल यूनाइटेड कार्यकारिणी कमिटी की बैठक प्रखण्ड अध्यक्ष अमरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में बहादुरपुर में आयोजित की गई।बैठक में स्थानीय कार्यकर्त्ताओं के द्वारा जदयू जिला कमिटी के पदाधिकारियों का अंग वस्त्र एवं माला से भव्य स्वागत किया गया।मौके पर अलौली प्रखण्ड के भाजपा एवं लोजपा से जूड़े रामविलाश मुखिया, शिवनन्दन तांती सहित 57 कार्यकर्त्ताओं ने जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल के समक्ष जदयू में शामिल हुए।जिन्हें जिला अध्यक्ष के द्वारा माला पहनाकर सम्मानित व स्वागत किया गया।उत्साहित कार्यकर्ताओं के द्वारा लगाये गये बीच बीच में नीतीश कुमार जिन्दाबाद, जनता दल यूनाइटेड जिन्दाबाद के गगनभेदी नारे गूंजते रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए जदयू जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने कहा कि देश के सर्वमान्य नेता लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विश्वसनीयता और उनके समावेशी व्यक्तित्व से हीं देश की दशा और दिशा बदल सकती है।केंद्रीय बीजेपी सरकार तो आसमान छूती महंगाई व वेरोजगारी के साथ देश को सौ लाख करोड़ के कर्ज में डूबो कर खोखला कर दिया है।ऐसी निकम्मी जुमलेबाज सरकार को जड़मुल से उखाड़ फेंकने के लिए पार्टी को पंचायत स्तर पर सच्चे और पक्के साथी को जोड़ने का काम किया जाए।
जदयू के प्रदेश महासचिव साधना देवी सदा,जिला उपाध्यक्ष पंकज पटेल एवं उमेश सिंह पटेल ने कहा कि जीतन राम मांझी को नीतीश कुमार ने सीएम बनाये,पर उन्हें धोखा दे कर अपने और अपने परिवार के लिए मांझी जी हुलूक बुलूक कर रहे हैं।वे मुसहर समाज के लिए कुछ भी नहीं किया है।महादलित समाज के असली नेता नीतीश कुमार हैं।
वहीं जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में हो रहे समावेशी विकास कार्यों को गर्मजोशी के साथ व्यक्त करते हुए केंद्रीय बीजेपी सरकार को धो डाले।उन्होंने कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार के द्वारा आरक्षण समाप्त करने के लिए सरकारी संसाधनों को बेचा जा रहा है,निजी कंपनियों के हाथों गिरवी रखा जा रहा है;जो एससी-एसटी,ओबीसी, ईबीसी व पसमांदा के आरक्षण समाप्त करने का एक अप्रत्यक्ष टेक्निक है।इन वर्गों के छात्र-छात्राऐं की छात्रवृत्ति बंद कर दी गई।दलितों की पदोन्नति में आरक्षण लंबित है।खा-में-खा- बीजेपी सरकार देश की सम्पत्ति दो लोगों के हाथ सौपने में जुटी हुई है।इसलिए जन विरोधी बीजेपी सरकार को सत्ता से बेदखल कर एक प्रगतिशील सरकार को बनाने के लिए संकल्पित होकर पार्टी संगठन को मजबूत करने की जरूरत है।
इस अवसर पर जदयू के जिला उपाध्यक्ष लोहा सिंह मुखिया,मानसी प्रखण्ड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह,जिला महासचिव दिलीप पोद्दार,मोहन सिंह,जिला सचिव कमल किशोर पटेल,ललन कुमार,पंसस पाण्डव कुमार,भोला यादव,सिकेन्द्र महतों, उपेन्द्र यादव,दिलीप सिंह,मुन्ना सिंह, देवनारायण सिंह, राजेन्द्र सिंह, सुभाष यादव,शैलेन्द्र सिंह, वकिल सिंह, दिलीप कुमार, उत्तम पटेल आदि दर्जनों पार्टी के साथी उपस्थित थे।






































